32 केवी सब-स्टेशन की बाउंड्री वॉल और 21.2 किमी सड़कों को मंजूरी : करोड़ों के विकास कार्य तेज बिजली सुरक्षा और ग्रामीण कनेक्टिविटी पर बड़ा फोकस, आरती सिंह राव बोलीं—अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य

जितेंद्र सोलंकी
|

अटेली हलके में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बिजली और सड़क दोनों क्षेत्रों में बड़े फैसले लागू करवाए हैं। अटेली मंडी स्थित 132 केवी सब-स्टेशन की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 85,16,809 रुपये का टेंडर जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 21.2 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई है। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 9 करोड़ 54 लाख 78 हजार 804 रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार बिजली संरचनाओं की सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सब-स्टेशन की चारदीवारी बनने से वहां लगे महंगे उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। इन 9 सड़कों के निर्माण से गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। सड़कों के बनने से किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

मंत्री ने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से अटेली क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

इन सड़कों को मिली मंजूरी

बेवल–मुडीयान
बेवल–बवानिया
भीलवाड़ा–श्यामपुरा
भीलवाड़ा–अकलीपुर–श्यामपुर–कुंजपुरा
डोंगरा अहीर–सिलारपुर
अटाली–कलवाड़ी
सागरपुर–अटाली
सागरपुर–सिलारपुर
सागरपुर–भोड़ी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गांव फतेहपुर की बेटी मुस्कान बनी आयकर विभाग में सुपरिंटेंडेंट : SSC CGL 2025 में सफलता प्रतिभा और मेहनत से रचा इतिहास, परिवार और गांव में खुशी का माहौल

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर की प्रतिभाशाली बेटी मुस्कान ने SSC CGL 2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग में सुपरिंटेंडेंट पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व क...
Continue Reading

अम्बेडकर जयंती को लेकर अटेली में रणनीति बैठक : हथीन में बसपा का होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन

जितेंद्र सोलंकी
|
दक्षिण हरियाणा में अम्बेडकर जयंती को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को जिला पलवल के हथीन में होने वाले जोन स्तरीय कार्यक्रम को लेकर अटेली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठ...
Continue Reading

अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर

Admin
|
राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली मंडी में छात्राओं को सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल अरविंद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा...
Continue Reading
Advertisement

Trending