अटेली में मोटिवेशनल टॉक कल : मेजर जनरल अरविंद यादव देंगे मार्गदर्शन , युवाओं को अनुशासन व लक्ष्य का संदेश
क्षेत्र के युवाओं और छात्राओं के लिए 4 अप्रैल को एक विशेष मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल (डॉ.) अरविंद यादव शिरकत करेंगे, जो वर्तमान में नई दिल्ली में आर्टिलरी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर वे युवाओं को जीवन में अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, राष्ट्र सेवा और सफलता के मूल सिद्धांतों पर मार्गदर्शन देंगे। उनके अनुभव और संघर्ष की कहानियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह कार्यक्रम न केवल महाविद्यालय की छात्राओं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जहां वे सेना के वरिष्ठ अधिकारी से सीधे संवाद कर सकेंगे।
अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर
जैविक खेती से बदल रही तस्वीर : एक एकड़ में सब्जी से लाख तक कमाई : बिहाली के किसान बने मिसाल : रसायन मुक्त खेती की बढ़ी मांग
अटेली मंडी में खरीद को लेकर चेयरमैन का बयान : दिनेश जेलदार बोले व्यवस्थाएं पूरी , MSP पर खरीद के लिए एजेंसियां तैयार
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में