मंडी सूनी, खरीद शुरू : गेहूं नहीं पहुंचा अटेली , कटाई और मौसम की मार से थमी आवक , 2585 MSP तय, सरसों जैसी होगी खरीद प्रक्रिया

अटेली।
|

एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अटेली क्षेत्र की मंडियों में अभी तक फसल नहीं पहुंची है। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद खरीद प्रक्रिया फिलहाल कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है।

दरअसल, क्षेत्र में इस समय गेहूं की कटाई जारी है और कई स्थानों पर फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। वहीं बीते दिनों आए मौसम परिवर्तन, आंधी और हल्की बारिश ने कटाई की रफ्तार को धीमा कर दिया, जिससे मंडियों में गेहूं की आवक प्रभावित हुई है।

सरकार ने इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। अटेली सहित जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए हैं और खरीद की जिम्मेदारी हैफेड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को सौंपी गई है।

इस बार खरीद प्रक्रिया सरसों की तर्ज पर लागू की गई है। किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही फसल की खरीद होगी। किसान स्वयं या अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अपनी उपज मंडी में बेच सकेंगे।

जिले में 22 हजार से अधिक किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही कटाई का कार्य पूरा होगा, मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ेगी और खरीद प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

खरीद एजेंसियों ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लाएं, ताकि खरीद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर

Admin
|
राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली मंडी में छात्राओं को सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल अरविंद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा...
Continue Reading

जैविक खेती से बदल रही तस्वीर : एक एकड़ में सब्जी से लाख तक कमाई : बिहाली के किसान बने मिसाल : रसायन मुक्त खेती की बढ़ी मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली गांव में जैविक खेती करते किसान जितेंद्र राठौड़
बिहाली गांव में जैविक खेती करते किसान जितेंद्र राठौड़
पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव और जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच क्षेत्र के किसानों का रुझान अब तेजी से जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। पारंपरिक खेती के मुकाबले जैविक तरीके से उगाई गई सब्जियां न केवल किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं, बल्कि...
Continue Reading

अटेली में मोटिवेशनल टॉक कल : मेजर जनरल अरविंद यादव देंगे मार्गदर्शन , युवाओं को अनुशासन व लक्ष्य का संदेश

अटेली
|
क्षेत्र के युवाओं और छात्राओं के लिए 4 अप्रैल को एक विशेष मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल (डॉ.) अरविंद यादव शिरकत करेंगे, ...
Continue Reading
Advertisement

Trending