ज़िला
सिलेंडर न मिलने से भड़के उपभोक्ता: पुलिस के आश्वासन पर खुला जाम
जींद, 27 मार्च। पारस गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज होकर शुक्रवार को जींद-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद जाम खुलवाया।
उपभोक्ताओं का आरोप था कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिले। देवीलाल ग्राउंड में वितरण के दौरान भारत गैस की बजाय एचपी गैस के सिलेंडर दिए जाने से लोग और नाराज हो गए।
लोगों ने बताया कि वे सुबह तीन बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन सिलेंडरों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। कई उपभोक्ताओं की पर्ची पहले से कटी होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जिससे उनमें रोष बढ़ गया।
सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा मौके पर पहुंचीं और गैस एजेंसी प्रबंधन से बातचीत कर उपभोक्ताओं को शांत कराया। इसके बाद जाम खोल दिया गया और यातायात सुचारु हो सका।
साइबर सेल की बड़ी कामयाबी : 149 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए
गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग : आसमान तक फैला काला धुआं , सेक्टर 89 में हादसा, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; CNG स्टेशन को बचाने की कोशिश जारी
हरियाणा के CM नायब सैनी को धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम और ग्रेनेड हमले की चेतावनी
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा6 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा6 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा6 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
नारनौल3 days agoनारनौल के मोहनपुर गांव में एक ही रात में दो वारदात : कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ , युवक पर जानलेवा हमला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा1 week agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद