मानेसर में गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती: 118 चालान

Admin
|
गुरुग्राम : गंदगी फैलाने वालों पर मानेसर नगर निगम ने ठोंका एक लाख से ज्यादा जुर्माना
गुरुग्राम : गंदगी फैलाने वालों पर मानेसर नगर निगम ने ठोंका एक लाख से ज्यादा जुर्माना (Photo Source: GZNews.in)

गुरुग्राम, 27 मार्च। नगर निगम मानेसर ने स्वच्छता अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्च माह में अब तक 118 लोगों के चालान किए गए हैं।

आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि इन चालानों में सबसे अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 93 लोगों से 73 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं खुले में कूड़ा डालने वाले 17 लोगों से 51,500 रुपये, अवैध विज्ञापन करने वालों से 3 हजार रुपये और पानी की बर्बादी पर भी जुर्माना लगाया गया।

निगम टीम ने विभिन्न वार्डों, बाजारों और गांवों में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। एक अवैध मीट की दुकान का भी चालान किया गया।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अप्रैल से अभियान को और तेज किया जाएगा और बार-बार उल्लंघन करने वालों की दुकानों को सील भी किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग : आसमान तक फैला काला धुआं , सेक्टर 89 में हादसा, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; CNG स्टेशन को बचाने की कोशिश जारी

गुरुग्राम
|
हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सेक्टर 89 स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम काले धुएं के गुबार में घिर गया। आग की लपटें और धुआं आसमान तक फैलता नजर आया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौ...
Continue Reading

हरियाणा के CM नायब सैनी को धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम और ग्रेनेड हमले की चेतावनी

पंचकूला
|
सोमवार सुबह ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड अलर्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में बम धमाके और ग्रेनेड हमले की च...
Continue Reading

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading
Advertisement

Trending