सुलतानपुर में फरार 12 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Admin
|
सुलतानपुर एसपी ने फरार 12 अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया
सुलतानपुर एसपी ने फरार 12 अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया (Photo Source: GZNews.in)

सुलतानपुर, 24 मार्च। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 12 आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने यह निर्णय अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद लिया है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, ये सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इन फरार आरोपियों में अरुण कुमार सिंह, अमन यादव, आनंद यादव, सतीश, नमीत सिंह उर्फ अमित सिंह, विनय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, आदर्श सिंह, हलचल तिवारी, नितिन तिवारी, मनीष कुमार तिवारी उर्फ महेश तिवारी, विशाल सिंह उर्फ बागी और दुर्गेश दूबे शामिल हैं। ये विभिन्न गांवों और थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

मामला 15 मार्च को थाना अखंडनगर क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुए भूमि विवाद से जुड़ा है, जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में संजय यादव (25) गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि लाठी-डंडों से हुए हमले में उनकी मां शोभावती (50), बहन रोशनी (24), प्रांकुश यादव (18), कमलेश (42) और विपुल यादव (16) भी घायल हुए थे।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकरनगर के टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही सीओ कादीपुर पर लगे आरोपों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग : आसमान तक फैला काला धुआं , सेक्टर 89 में हादसा, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; CNG स्टेशन को बचाने की कोशिश जारी

गुरुग्राम
|
हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सेक्टर 89 स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम काले धुएं के गुबार में घिर गया। आग की लपटें और धुआं आसमान तक फैलता नजर आया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौ...
Continue Reading

हरियाणा के CM नायब सैनी को धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम और ग्रेनेड हमले की चेतावनी

पंचकूला
|
सोमवार सुबह ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड अलर्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में बम धमाके और ग्रेनेड हमले की च...
Continue Reading

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading
Advertisement

Trending