आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी: 94.23% रहा परिणाम, लड़कियां फिर आगे

Admin
|
आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी: 94.23% रहा परिणाम, लड़कियां फिर आगे
आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी: 94.23% रहा परिणाम, लड़कियां फिर आगे (Photo Source: GZNews.in)

अजमेर, 24 मार्च। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 93.06 प्रतिशत की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है।

अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दोपहर करीब एक बजे परिणाम जारी किया। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का परिणाम 94.90 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया।

रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कई जगह तकनीकी समस्या सामने आई। वेबसाइट धीमी पड़ गई, जिससे विद्यार्थियों को अपना परिणाम देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस बार कई मायनों में यह परिणाम खास रहा। पहली बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया गया है और मार्च महीने में परिणाम घोषित होना भी बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है।

राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देशों के चलते इस बार परीक्षा परिणाम निर्धारित समय से पहले जारी किया गया।

इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग : आसमान तक फैला काला धुआं , सेक्टर 89 में हादसा, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; CNG स्टेशन को बचाने की कोशिश जारी

गुरुग्राम
|
हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सेक्टर 89 स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम काले धुएं के गुबार में घिर गया। आग की लपटें और धुआं आसमान तक फैलता नजर आया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौ...
Continue Reading

हरियाणा के CM नायब सैनी को धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम और ग्रेनेड हमले की चेतावनी

पंचकूला
|
सोमवार सुबह ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड अलर्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में बम धमाके और ग्रेनेड हमले की च...
Continue Reading

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading
Advertisement

Trending