अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई :4 डम्पर सीज, 2.68 लाख का जुर्माना
औरैया, 24 मार्च। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया-इटावा नेशनल हाईवे-19 पर देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध परिवहन करने वालों पर शिकंजा कसा गया।
यह अभियान एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग के दौरान प्रशासनिक टीम ने हाईवे से गुजर रहे डम्परों को रोककर उनके दस्तावेज और खनिज परिवहन से संबंधित परमिट की गहन जांच की। इस दौरान कुल 14 डम्परों की जांच की गई।
जांच में 4 डम्पर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए पाए गए, जिनके पास आवश्यक दस्तावेज और वैध परमिट नहीं थे। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी चारों डम्परों को सीज कर दिया और उन पर कुल 2.68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
अभियान के दौरान खनिज विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप खनिज संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व की हानि को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है।
प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, आम जनता ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी।
प्रशासन ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द
अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय
PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
-
निज़ामपुर3 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा4 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली6 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा4 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा5 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद