यातायात नियमों की पालना कराने को लेकर पुलिस सख्त : एक सप्ताह में 1000 से अधिक चालान
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। इस दौरान करीब 1017 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि 30 वाहनों को इम्पाउंड किया गया।
पुलिस ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा। अभियान के तहत फास्ट ड्राइविंग और ओवर स्पीड के 148 चालान किए गए। इसके अलावा लेन बदलने, बिना निर्धारित पैटर्न की नंबर प्लेट लगाने, ट्रिपल राइडिंग करने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत पार्किंग, ब्लैक फिल्म लगाने, बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और साइलेंसर से तेज धमाके की आवाज निकालने वालों पर भी भारी जुर्माना लगाया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
ट्रैफिक एसएचओ निरीक्षक नरेश कुमार और उनकी टीम द्वारा केवल चालान ही नहीं किए जा रहे, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। निरीक्षक नरेश कुमार अपनी टीम के साथ वाहन चालकों को समझा रहे हैं कि हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए करना जरूरी है।
इसके साथ ही टीम द्वारा स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जा रही है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी
परिसीमन की चर्चा : महेंद्रगढ़ में 4 से 6 विधानसभा सीटों की संभावना , लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 12-15 तक जाने के संकेत ,बदल सकते हैं राजनीतिक व प्रशासनिक समीकरण
हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा4 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा5 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद