प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच तेज

Admin
|
दलगांव में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी
दलगांव में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी (Photo Source: GZNews.in)

 


 

प्रयागराज, 24 मार्च। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री अंसार अहमद, कोल्ड स्टोरेज मैनेजर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला फाफामऊ थाने में सोमवार देर रात दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त नगर के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। सोमवार देर शाम सेना की टीम भी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम तेज किया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से कोल्ड स्टोरेज मालिक अंसार अहमद और मैनेजर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे जांच और भी गंभीर हो गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

अंसार अहमद का राजनीतिक सफर
अंसार अहमद का नाम उत्तर प्रदेश की राजनीति में पहले भी चर्चा में रहा है। उनका संबंध माफिया अतीक अहमद से बताया जाता है। अतीक अहमद के प्रभाव में उन्हें राजनीति में मौका मिला और वह अपना दल के टिकट पर विधायक बने। बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा और नवाबगंज से चुनाव जीतकर दोबारा विधानसभा पहुंचे। इसके बाद मुलायम सिंह यादव सरकार में उन्हें मंत्री पद भी मिला। वर्तमान में वह किसी पद पर नहीं हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे की जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading

अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
अहीरवाल के महेंद्रगढ़ ज़िले की राजनीति पिछले कुछ वर्षों से बार-बार नए और तीखे रूपों में सामने आ रही है। गत विधानसभा चुनावों में विशेषकर नांगल चौधरी हल्के में प्रारंभ हुई लड़ाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। चुनाव के बाद कुछ समय तक स्थिति ...
Continue Reading

PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मौके प...
Continue Reading
Advertisement

Trending