गैस आपूर्ति को लेकर पैनिक न हों उपभोक्ता : घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी

Admin
|

GZN हरविंद्र यादव नारनौल

नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। नोडल अधिकारी एवं सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने कहा है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं तक सिलेंडर घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं।

मंगलवार को सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों और उनके गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन्फिनिटी गैस सर्विस, देवेंद्र एजेंसी और शहीद लाल सिंह गैस सर्विस पर स्थिति सामान्य पाई गई। कहीं भी भीड़भाड़ जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली।

इसके बाद उन्होंने स्टेडियम के पास स्थित भारत गैस गोदाम का भी जायजा लिया। वहां मौजूद उपभोक्ताओं को उन्होंने समझाया कि शाम तक गैस का डबल लोड पहुंच जाएगा, जिससे आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

अरुण सैनी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता पैनिक न करें और एजेंसियों या गोदामों पर अनावश्यक भीड़ न जुटाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर सीधे उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं, इसलिए अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

ओवर चार्जिंग के संबंध में उन्होंने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता एजेंसी या गोदाम से स्वयं सिलेंडर लेता है तो उसे 896 रुपये चुकाने होंगे, जबकि होम डिलीवरी के लिए 931 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान ओवरचार्जिंग की कोई शिकायत सामने नहीं आई। साथ ही उन्होंने मौके पर सिलेंडरों का वजन भी जांचा और उनकी शुद्धता की पुष्टि की।

व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी गैस एजेंसियों पर निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी

महेंद्रगढ़
|
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।
जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ ने रसोई गैस की कालाबाजारी और व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक माह में प्रदेश में सबसे अधिक कार्रवाई की हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक माह के दौरान ...
Continue Reading

परिसीमन की चर्चा : महेंद्रगढ़ में 4 से 6 विधानसभा सीटों की संभावना , लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 12-15 तक जाने के संकेत ,बदल सकते हैं राजनीतिक व प्रशासनिक समीकरण

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
हरियाणा में संभावित परिसीमन को लेकर चल रही अटकलों के बीच  आज मीडिया से हुई बातचीत में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के संकेतों के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि जिले की विधानसभा सीटें मौजूद 4 से बढ़कर 6 हो सकती हैं। इसके ...
Continue Reading

हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी

सुशील शर्मा | महेंद्रगढ़
|
उत्कल दिवस कार्यक्रम के दौरान समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
उत्कल दिवस कार्यक्रम के दौरान समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में 91वां उत्कल दिवस उत्साह, सांस्कृतिक उल्लास और एकता की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओडिशा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और अतिथिय...
Continue Reading
Advertisement

Trending