फतेहाबाद | CIA पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर कार्यवाही : नाढोड़ी मोड़ पर गश्त के दौरान दबोचा आरोपी

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

सीआईए इंचार्ज वेदपाल की फोटो
सीआईए इंचार्ज वेदपाल की फोटो

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाढोड़ी मोड़ के पास से एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयबीर पुत्र सुखचंद निवासी कमालवाला के रूप में हुई है।

सीआईए इंचार्ज वेदपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम भूना-कुलां रोड पर गश्त कर रही थी। जब टीम नाढोड़ी मोड़ टी-प्वाइंट के पास पहुंची तो वहां खड़ा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का नाजायज देसी पिस्तौल बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना भूना में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अवैध हथियार रखने या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, क्योंकि अवैध हथियार रखना और बेचना गंभीर अपराध है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | JEE Main 2026 में CLC कोचिंग का जलवा , सुहानी-गौरव-मिलन ने बढ़ाया मान

हरविन्द्र यादव
|
JEE Main 2026 के परिणामों में नारनौल के CLC कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। [caption id="attachment_3437" ali...
Continue Reading

नारनौल | एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़ बने राष्ट्रीय मंत्री : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी | समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता को मिला सम्मान

हरीसिंह
|
एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़
एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़
कुलदीप सिंह भरगड़ को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर क्षेत्र और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठ...
Continue Reading

फतेहाबाद। साइबर जागरूकता अभियान से बच्चों को मिली सुरक्षा की सीख : फतेहाबाद पुलिस ने स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

राजेश भाम्भू
|
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत गांव धारणिया में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे म...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: