ज़िला
फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान तेज : 6 पीड़ितों को काउंसलिंग व दवा उपलब्ध
जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन ज्योति” के तहत नशा मुक्ति अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम ने गांव खान मोहम्मद, अजीतनगर व रतिया क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।
नशा मुक्ति टीम प्रभारी सुंदर ने बताया कि टीम ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
अभियान के दौरान गांव खान मोहम्मद और अजीतनगर के 1-1 नव चिन्हित पीड़ितों सहित रतिया क्षेत्र के 4 उपचाराधीन पीड़ितों को काउंसलिंग के बाद आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करवाई गईं। इसके अलावा एक नव चिन्हित पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले समय में अधिक गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे की लत से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
फतेहाबाद | CIA पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर कार्यवाही : नाढोड़ी मोड़ पर गश्त के दौरान दबोचा आरोपी
नारनौल | एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़ बने राष्ट्रीय मंत्री : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी | समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता को मिला सम्मान
फतेहाबाद। साइबर जागरूकता अभियान से बच्चों को मिली सुरक्षा की सीख : फतेहाबाद पुलिस ने स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा1 week agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद