नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : विद्यार्थियों ने साझा किए विचार , कला के महत्व पर जोर , व्यक्तित्व विकास का दिया संदेश

अमित यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

यदुवंशी कॉलेज पटीकरा में अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर कार्यक्रम
यदुवंशी कॉलेज पटीकरा में अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर कार्यक्रम

यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कला के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में किसी न किसी कला को अवश्य अपनाना चाहिए, क्योंकि कला रचनात्मकता को बढ़ावा देती है और जीवन को नई दिशा प्रदान करती है।

संस्था के निदेशक सुरेश यादव ने कहा कि कला ध्यान को मजबूत करती है, हाथ और आंख के समन्वय को बेहतर बनाती है तथा समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती है। उन्होंने कहा कि कला के बिना जीवन नीरस हो जाता है।

वहीं डॉ. प्रदीप यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कला सामाजिक और धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ने का कार्य करती है और समुदाय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्राचार्य बजरंग लाल ने कहा कि कला से आत्मसम्मान बढ़ता है और व्यक्ति दुनिया को नए दृष्टिकोण से देख पाता है।

यदुवंशी समूह के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नांगल चौधरी राव बहादुर सिंह ने कहा कि कला न केवल व्यक्तित्व विकास में सहायक है, बल्कि आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है। इस अवसर पर तनीष राव सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार : हरजिंद्र सिंह की 38.60 लाख की संपत्ति फ्रीज | 70 लाख से अधिक की संपत्ति पर शिकंजा

राजेश भाम्भू
|
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने आदतन नशा तस्कर हरजिंद्र सिंह उर्फ बिट्टू की नशा तस्करी से अर्जित 38 लाख 60 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 70 ...
Continue Reading

फतेहाबाद से 46 महिलाएं संसद पहुंची : महिला आरक्षण बिल की बनेंगी साक्षी | दिल्ली रवाना हुआ महिलाओं का जत्था

GZN डेस्क
|
फतेहाबाद जिले से 46 महिलाएं संसद की कार्यवाही देखने पहुंची दिल्ली, महिला आरक्षण बिल की बनेगी साक्षी
फतेहाबाद जिले से 46 महिलाएं संसद की कार्यवाही देखने पहुंची दिल्ली, महिला आरक्षण बिल की बनेगी साक्षी
फतेहाबाद जिले की 46 महिलाएं संसद की कार्यवाही देखने के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुईं। यह महिलाएं भूना रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय से सुबह 5 बजे रवाना हुईं और दोपहर तक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचीं। इस दल का नेतृत्व जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन ...
Continue Reading

मंडलाना में माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन : 3.08 करोड़ की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट | 150 एकड़ भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ

रामचन्द्र सैनी
|
शुक्रवार को माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
शुक्रवार को माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव मंडलाना में करीब 3 करोड़ 8 लाख 84 हजार 160 रुपये की लागत से बनने वाले माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्षेत्र में पा...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: