अटेली | गुजरवास में अखंड ज्योति पद यात्रा का भव्य स्वागत : सनातन धर्म का संदेश , संतों का अभिनंदन , बाबा समाध मंदिर में रात्रि पड़ाव

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

अखंड ज्योति पद यात्रा गुजरवास
अखंड ज्योति पद यात्रा गुजरवास

गुजरवास गांव में अयोध्या से निकली अखंड ज्योति पद यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश देती हुई आगे बढ़ रही है।

पद यात्रा के गुजरवास पहुंचने पर ग्रामीणों ने संतों और श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। यात्रा का रात्रि पड़ाव बाबा समाध मंदिर में रहा, जहां मंदिर के पुजारी राजू दास ने संतों का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया।

इस दौरान सुमेर सिंह चौहान ने संतों के भोजन की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार सुबह यह पद यात्रा गुजरवास से दोगड़ा अहीर के लिए रवाना हुई।

गांव की सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि सनातन धर्म हमारी संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में एकता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देती हैं।

यात्रा की रवानगी के अवसर पर गणपत स्वामी, प्रदीप, रघुबीर सिंह, भवानी सिंह, प्यारेलाल, अशोक सिंह, सुमेर सिंह और कमांडो नरपत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छिल्लरों | आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित : स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश | मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जोर

भूपेन्द्र कुमार
|
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिल्लरों में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी ने की। बैठक में क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन पर चर्च...
Continue Reading

नारनौल | रोजगार मेले में युवाओं को अवसर : 138 ने कराया पंजीकरण | 24 को मौके पर मिला चयन पत्र

GZN डेस्क
|
पारंपरिक देशी भोजन ग्रहण करती महिलाएं।
पारंपरिक देशी भोजन ग्रहण करती महिलाएं।
जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए गए। मेले में कुल 138 प्रार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 24 अभ्यर्थियों को मौके पर ही चयन पत्र प्रदान किए गए। जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया...
Continue Reading

महेन्द्रगढ़ | जिले भर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 407 वाहनों की जांच कर काटे 51 चालान

GZN डेस्क
|
सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी ने वाहन की तलाशी लेते हुए जांच की
सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी ने वाहन की तलाशी लेते हुए जांच की
पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर जिला पुलिस महेन्द्रगढ़ द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष नाका एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक जिलेभर में विभिन्न ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: