फतेहाबाद | मंडी में अभय चौटाला का सरकार पर हमला : सचिव को मंच से चेतावनी ,किसानों की समस्या पर गरमाई सियासत : लंबी कतारों पर फूटा गुस्सा

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी

अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को अनाज मंडियों के दौरे के दौरान फतेहाबाद पहुंचकर किसानों और व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए मंडी सचिव को सार्वजनिक मंच से कड़ी चेतावनी दे दी, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

अनाज मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि एडिशनल मंडी के बाहर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और गेट बंद हैं। उन्होंने मंडी सचिव अमित रोहिल्ला को फोन पर चेतावनी देते हुए कहा कि वापसी में यदि उन्हें ट्रैक्टरों की लाइन दिखाई दी, तो दिनभर कान पकड़वाकर मंडी के बाहर खड़ा रखा जाएगा।

चौटाला ने सचिव को मंच पर बुलवाकर किसानों के सामने आश्वासन देने को कहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उनके निर्देश पर सचिव ने माइक पर अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया, ताकि किसान सीधे संपर्क कर सकें।

किसानों को संबोधित करते हुए चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार कच्ची मंडियों और खरीद केंद्रों को बंद करने की साजिश रच रही थी तथा आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू करने के बजाय रद्द किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और उनकी सख्ती के चलते ही सरकार को अपने फैसलों पर यू-टर्न लेना पड़ा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात का जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा कि जब उन्होंने कच्ची मंडियों को बंद करने और अन्य शर्तों को लेकर सवाल उठाए, तो सीएम ने ऐसे किसी आदेश से इनकार किया। बाद में दस्तावेज दिखाने पर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए।

चौटाला ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, गेट पास और फोटो जैसी प्रक्रियाओं को किसानों का उत्पीड़न बताते हुए कहा कि सर्वर डाउन रहने से किसान परेशान हो रहे हैं और हाथ से पर्चियां काटनी पड़ रही हैं।

वहीं सुनैना चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी किसान का भुगतान रुका, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

इस दौरान संपत सिंह, रामपाल माजरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | CBSE 10वीं रिजल्ट में ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल का कमाल :100% परिणाम, 98.8% तक पहुंचे अंक, जिले में बनाई मजबूत पहचान

हरविन्द्र यादव
|
ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल का शानदार प्रदर्शन—100% परिणाम और 98.8% तक अंक हासिल।
ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल का शानदार प्रदर्शन—100% परिणाम और 98.8% तक अंक हासिल।
नारनौल स्थित ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणामों में इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और छात्रों ने उच्च अंकों के साथ जिले में अपनी मजबूत पहचान बनाई। विद्या...
Continue Reading

निजामपुर | तीसरे प्रयास में मिली सफलता : घाटाशेर के युवक बने एक्साइज इंस्पेक्टर, ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा ने बढ़ाया मान

भूपेन्द्र कुमार
|
घाटाशेर गांव के आशीष यादव ने तीसरे प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
घाटाशेर गांव के आशीष यादव ने तीसरे प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर क्षेत्र के गांव घाटाशेर के होनहार युवक आशीष यादव ने तीसरे प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर यह साबित कर दिया कि असफलता सफलता की राह में केवल एक पड़ाव होती है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना ...
Continue Reading

नारनौल | CBSE 10वीं रिजल्ट में एमएलएस डीएवी का शानदार प्रदर्शन: 98.4% तक अंक, 100% परिणाम के साथ कायम उत्कृष्टता

हरविन्द्र यादव
|
एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल, नारनौल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 98.4% तक अंक और 100% परीक्षा परिणाम।
एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल, नारनौल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 98.4% तक अंक और 100% परीक्षा परिणाम।
नारनौल स्थित एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: