बानसूर। रामपुर में लेपर्ड की दहशत: CCTV में कैद मूवमेंट, मोर का किया शिकार, वन विभाग अलर्ट

महेश सिंह
|
कोटपुतली बहरोड़

वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

क्षेत्र के रामपुर कस्बे में पिछले दो दिनों से लेपर्ड की लगातार मूवमेंट सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आबादी क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जांगिड़ मोहल्ले में सोमवार तड़के करीब 3 बजे लेपर्ड की हलचल देखी गई, जो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में लेपर्ड को गलियों में घूमते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय निवासी अजीत स्वामी ने बताया कि उनके घर के पीछे लेपर्ड दिखाई देने से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब मंगलवार दिन में लेपर्ड द्वारा एक मोर का शिकार किए जाने की घटना सामने आई। इसके बाद ग्रामीणों का डर और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। लेपर्ड को पकड़ने के लिए आबादी क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

फोरेस्टर मनोज नागा ने बताया कि टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है और लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि रात के समय घरों से बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें।

इस दौरान वन मित्र रघुवीर यादव, प्रशासक मुकेश जिलोवा, पंचायत समिति सदस्य रामावतार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोटपूतली-बहरोड़ I कलेक्ट्रेट में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि : प्रस्तावना वाचन से गूंजा परिसर | मेधावी छात्रा दिव्या मीणा सम्मानित

महेश सिंह
|
कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में अंबेडकर जयंती पर प्रस्तावना वाचन
कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में अंबेडकर जयंती पर प्रस्तावना वाचन
अंबेडकर जयंती के अवसर पर कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा, सम्मान और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने एकजुट होकर बाबा साहेब के विचारों को नमन किया। श्रद्ध...
Continue Reading

सिंघानिया विश्वविद्यालय में भारत-नेपाल संबंधों पर विचार गोष्ठी : शिक्षा और संस्कृति पर गहन चर्चा | पूर्व उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल मुख्य अतिथि | अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर | नारनौल में हुआ आयोजन

रामचन्द्र सैनी
|
सिंघानिया विश्वविद्यालय में “भारत-नेपाल संबंध: अतीत से वर्तमान तक” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के पूर्व उप-मु...
Continue Reading

सिंघानिया यूनिवर्सिटी को अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी : 2027 एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप की मेजबानी | जून में मलेशिया से आएगा ध्वज | छात्रों के लिए फ्री बस व स्कॉलरशिप घोषणा

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंघानिया यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मनोज गर्ग मीडिया को जानकारी देते हुए।
नारनौल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंघानिया यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मनोज गर्ग मीडिया को जानकारी देते हुए।
क्षेत्र के लिए यह बेहद गौरव की बात है कि राजस्थान के पचेरी स्थित सिंघानिया यूनिवर्सिटी को तीसरी एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी सौंपी गई है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मनोज गर्ग ने नारनौल में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न क...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: