कैथल I मोबाइल दुकानदार पर फायरिंग : पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी काबू, पैर में लगी गोली , पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

जिला ब्यूरो
|
कैथल

कैथल में बदमाशों द्वारा दुकानदार पर की गई फायरिंग का दृश्य।
कैथल में बदमाशों द्वारा दुकानदार पर की गई फायरिंग का दृश्य।

कैथल जिले के चीका में मोबाइल दुकानदार पर फायरिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में काबू कर लिया। ढांड क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हुआ, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर करीब चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।


गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी, बाइक से भागने की कोशिश नाकाम

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज सुनील कुमार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी ढांड इलाके में मौजूद है और दोबारा उसी दुकानदार को निशाना बनाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने NH-152D पुल के पास पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

घायल बदमाश रजत को अस्पताल में दाखिल।

घायल बदमाश रजत को अस्पताल में दाखिल।


आरोपी की पहचान रजत के रूप में, पहले भी दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर निवासी रजत के रूप में हुई है। उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फायरिंग की वारदात के बाद वह फरार चल रहा था।


शीशे में लगी गोली का निशान।

शीशे में लगी गोली का निशान।

गैंग के इशारे पर वारदात, अमेरिका में बैठा सरगना दे रहा था निर्देश

पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी वारदात गैंग के सरगना साहिल भागल के कहने पर अंजाम दी गई थी, जो फिलहाल अमेरिका में रह रहा है। साहिल भागल पर पहले भी कुरुक्षेत्र क्षेत्र में फायरिंग और फिरौती मांगने के कई आरोप हैं। बताया जा रहा है कि रजत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले भी उसी दुकानदार पर फायरिंग की थी, क्योंकि दुकानदार ने फिरौती देने से इनकार कर दिया था।


एक आरोपी अभी फरार

इस मामले में दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। साथ ही पकड़े गए आरोपी का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और पूरे गैंग नेटवर्क की जांच की जा रही है।


अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।

रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई धर्म नहीं: नांगल चौधरी में आयोजित शिविर में जुटे युवा

रामपाल फ़ौजी
|
रक्तदान शिविर में सराहनीय योगदान पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते आयोजक।
रक्तदान शिविर में सराहनीय योगदान पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते आयोजक।
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र के एकमात्र एसएस ट्रॉमा सेंटर एंड हॉस्पिटल में पूर्व एसडीओ स्वर्गीय सत्यवीर सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन वरिष्ठ ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. मनीष शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमे...
Continue Reading

फरीदाबाद | क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी : साइबर थाना ने दो आरोपी गिरफ्तार , 26 हजार की ठगी , पुलिस रिमांड पर भेजे गए

धर्मेंद्र यादव
|
ऑनलाइन ठगी गिरोह पर शिकंजा, पुलिस के साथ आरोपी
ऑनलाइन ठगी गिरोह पर शिकंजा, पुलिस के साथ आरोपी
साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद के साइबर थाना एनआईटी की टीम ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो फोन कॉलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवती से हजारों रुपये ठग लिए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान...
Continue Reading

नारनौल | पटीकरा में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन : राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि , कर्मवीर बौद्ध रहे विशिष्ट अतिथि , सामाजिक न्याय का संदेश

अमित यादव
|
पटीकरा में अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम
पटीकरा में अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम
पटीकरा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि नव...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: