ज़िला
फरीदाबाद फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | साइबर थाना NIT की बड़ी कार्रवाई
फरीदाबाद में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4 करोड़ 43 लाख 68 हजार 974 रुपये की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 अप्रैल को की गई, जिससे इस बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क की एक अहम कड़ी पुलिस के हाथ लगी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ (27) निवासी नामदेव कॉलोनी, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-9 निवासी पीड़ित ने 24 अक्टूबर 2025 को शिकायत दी थी कि उसकी पहचान एक डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से एक युवती से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत शुरू हुई। युवती ने उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया और वेबसाइट पर उसका अकाउंट बनवाया।
पीड़ित ने अप्रैल से जून 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 4,43,68,974 रुपये निवेश कर दिए, लेकिन जब उसने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो उसे पैसे नहीं मिले, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और साइबर थाना NIT में मामला दर्ज कराया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी आधार पर खातों की ट्रैकिंग करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सौरभ खाताधारक है, जिसकी फर्म के खाते में ठगी के 20 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी 10वीं पास है और एक फैक्ट्री में काम करता है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि इस मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई धर्म नहीं: नांगल चौधरी में आयोजित शिविर में जुटे युवा
फरीदाबाद | क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी : साइबर थाना ने दो आरोपी गिरफ्तार , 26 हजार की ठगी , पुलिस रिमांड पर भेजे गए
नारनौल | पटीकरा में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन : राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि , कर्मवीर बौद्ध रहे विशिष्ट अतिथि , सामाजिक न्याय का संदेश
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद