ज़िला
फरीदाबाद साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन : एक हफ्ते में 27 अपराधी गिरफ्तार | 96.67 लाख रुपये बरामद
फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 96 लाख 67 हजार 859 रुपये की रकम बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच की गई, जिसमें साइबर थानों की टीमों ने लगातार अभियान चलाकर ठगों पर शिकंजा कसा।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने संयुक्त रूप से 6 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए इन 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर थाना एनआईटी का 1, सेंट्रल के 2 और बल्लभगढ़ के 3 मामले शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 96,67,859 रुपये की ठगी गई राशि बरामद की है।
343 शिकायतों का निस्तारण—4 लाख से ज्यादा रकम खातों में फ्रीज
इसके साथ ही पुलिस ने 343 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 4,01,383 रुपये की रकम खातों में फ्रीज करवाई है, जिससे पीड़ितों को राहत मिली है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग और त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
एक सप्ताह में 27 साइबर अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में राशिदुल, मोहित, सोनू मीणा, कुलदीप मीणा, अमन कुमार, अमन सिंह, रिधम, रबियुल, राहुल, राहुल गोयल, विपिन, लालजीत, मोहम्मद असलम रजा, रोहित कुमार, सचिन मित्तल, मुकेश गुप्ता, शुभम, अभिनीत यादव, हर्ष गोस्वामी, राज सहानिया, नवीन कुमार, जितेन, गौरव शर्मा, मनोज महापात्रा, सूरज जायसवाल और मोहम्मद दाऊद शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।
फतेहाबाद से 46 महिलाएं संसद पहुंची : महिला आरक्षण बिल की बनेंगी साक्षी | दिल्ली रवाना हुआ महिलाओं का जत्था
मंडलाना में माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन : 3.08 करोड़ की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट | 150 एकड़ भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ
आईएएस अनुपमा अंजलि ने संभाला महेंद्रगढ़ के डीसी का कार्यभार : लघु सचिवालय पहुंचने पर हुआ स्वागत | पहली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा7 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा5 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा6 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद