ज़िला
फतेहाबाद कांग्रेस को झटका, सुभाष खिलेरी भाजपा में शामिल : सुनीता दुग्गल ने पहनाया पटका | असम में तीसरी बार सरकार का दावा
फतेहाबाद जिले के गांव रताखेड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां कांग्रेस नेता सुभाष खिलेरी ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने सुभाष खिलेरी को पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करवाया। बताया जा रहा है कि सुभाष खिलेरी पिछले करीब एक साल से भाजपा में शामिल होने की इच्छा जता रहे थे और अब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असम विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि वहां भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल है तथा पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने विकास कार्यों और जनहित नीतियों को इसका मुख्य कारण बताते हुए कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है।
इस दौरान उन्होंने रतिया के पूर्व विधायक पर भी कटाक्ष किए और स्थानीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गेहूं खरीद में लागू किए गए बायोमैट्रिक सहित नए नियमों को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था के शुरुआती चरण में कुछ दिक्कतें आना स्वाभाविक है, लेकिन ये सभी नियम किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं और प्रशासन लगातार व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने देगी और यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, सतपाल सेठी, विज्ञान सागर बाघला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई धर्म नहीं: नांगल चौधरी में आयोजित शिविर में जुटे युवा
फरीदाबाद | क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी : साइबर थाना ने दो आरोपी गिरफ्तार , 26 हजार की ठगी , पुलिस रिमांड पर भेजे गए
नारनौल | पटीकरा में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन : राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि , कर्मवीर बौद्ध रहे विशिष्ट अतिथि , सामाजिक न्याय का संदेश
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद