महेंद्रगढ़ अंबेडकर–फुले जयंती समारोह 14 अप्रैल को : छात्रावास की रखी जाएगी आधारशिला | भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

5.50 करोड़ की लागत से बनेगा पांच मंजिला छात्रावास—मेधावी विद्यार्थियों का भी होगा सम्मान

महेंद्रगढ़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती और राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती संयुक्त रूप से धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसके तहत दोपहर 1:30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और समाज के विभिन्न वर्गों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समारोह के आयोजक सुन्दर लाल जोरासिया (चेयरमैन, एसएलजी अमन फाउंडेशन) के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के वन एवं उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर आमंत्रित किया गया है, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह करेंगे और कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व विधायक संतोष यादव (अटेली), डिप्टी स्पीकर, जीएम रोडवेज नारनौल रविदत्त तथा उद्योगपति जीएल शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

आयोजक सुन्दर लाल जोरासिया ने बताया कि समाज के उत्थान को ध्यान में रखते हुए डॉ. अंबेडकर भवन परिसर में करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला आधुनिक इमारत का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डॉ. अंबेडकर छात्रावास की आधारशिला भी इसी दिन रखी जाएगी, जिसमें लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर, 35 कमरे, किचन, शौचालय, लिफ्ट और एसी कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 10वीं, 12वीं, बीए, एमए और अन्य उच्च शिक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के 70 प्रतिशत से अधिक तथा शहरी क्षेत्र के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान मिलेगा, जिसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 13 अप्रैल तक अपनी मार्कशीट की प्रतिलिपि डॉ. अंबेडकर भवन में जमा करवा सकते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया है, जो गांव और शहर में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही हैं और बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर, तथागत बुद्ध और महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है और आने वाले अतिथियों के लिए जलपान व भोजन की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर उपप्रधान राजवीर सिंह, सचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जालवान, डॉ. विजय चौपड़ा, शेर सिंह, ताराचंद और संतलाल खींची सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी लोगों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

VC के जरिए रबी खरीद की समीक्षा: 48-72 घंटे में किसानों के खातों में भुगतान

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ में रबी खरीद तेज, 48-72 घंटे में किसानों को भुगतान
महेंद्रगढ़ में रबी खरीद तेज, 48-72 घंटे में किसानों को भुगतान
नारनौल, 15 अप्रैल। अरुण कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान महेंद्रगढ़ जिले की ओर से कैप्टन मनोज कुमार ने विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीसी ने बताया कि जिले की अना...
Continue Reading

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा HPV टीका: एडीसी पावरिया की समीक्षा बैठक

GZN डेस्क
|
लघु सचिवालय में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया।
लघु सचिवालय में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल, 15 अप्रैल। तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में नारनौल के लघु सचिवालय में सर्वाइकल कैंसर बचाव टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पात्र किशोरी तक इस महत्वपूर्ण टीके की पहुंच सुनिश्चित ...
Continue Reading

नारनौल | लघु सचिवालय में आमजन के बीच बैठे डीसी : सीधे सुनी समस्याएं , अधिकारियों को सख्त निर्देश , देरी पर जीरो टॉलरेंस

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में DC मनोज कुमार ने वेटिंग एरिया में बैठकर सुनीं जनसमस्याएं
नारनौल में DC मनोज कुमार ने वेटिंग एरिया में बैठकर सुनीं जनसमस्याएं
कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को नारनौल स्थित लघु सचिवालय के वेटिंग एरिया में आमजन के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया। समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: