ज़िला
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
नारनौल में पुलिस इंस्पेक्टर के बेटों का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो अब बड़े विवाद में बदल गया है और इस पूरे मामले में पहली बार इंस्पेक्टर पिता का बयान सामने आया है, जिसने घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है।
इंस्पेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि उनके लिए कानून सर्वोपरि है और चाहे मामला उनके अपने बेटों का ही क्यों न हो, अगर गलती हुई है तो सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि “वे मेरे बेटे जरूर हैं, लेकिन मैं कानून का रखवाला हूं और इस मामले में मैं उनके साथ बिल्कुल नहीं हूं।” अपने लंबे पुलिस करियर का जिक्र करते हुए इंस्पेक्टर भावुक भी नजर आए और बोले कि वे एक अनुशासित बल के सदस्य हैं, उनकी फाइल तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए गई, भले ही सम्मान नहीं मिला, लेकिन आज उनके बेटों की इस हरकत ने उन्हें ऐसा ‘अवॉर्ड’ दिया है, जिसने उन्हें अंदर तक दुखी कर दिया है।
इस बयान के सामने आने के बाद मामला केवल कानूनी नहीं बल्कि भावनात्मक भी बन गया है और पूरे जिले में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इसी बीच पुलिस ने संबंधित मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
नांगल चौधरी : 95 वर्ष की आयु में सेवा की मिसाल | कैप्टन सूरज भान ने गौशाला को दिए एक लाख रुपये
नारनौल I सामूहिक विवाह की अनोखी पहल : 30 अप्रैल को 5 कन्याओं की शादी, रोटरी क्लब का बड़ा कदम
महेंद्रगढ़ I ‘डिग्री फैक्ट्री’ का खेल: JBT-BEd कॉलेजों में सेटिंग-सिंडिकेट का राज, बिना क्लास बने रहे शिक्षक
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद
-
हरियाणा2 weeks agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला