ज़िला
नारनौल कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस: राव नरेंद्र सिंह का सरकार पर हमला, क्रॉस वोटिंग पर सख्त रुख, किसानों और भ्रष्टाचार मुद्दे उठाए
नारनौल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार बताती है, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ मतदान किया है, उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासन समिति इस मामले में कार्रवाई करेगी और जल्द ही परिणाम सामने आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने प्रलोभन और दबाव के जरिए कांग्रेस के पांच वोटों की क्रॉस वोटिंग करवाई।

राव नरेंद्र सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस नारनौल
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचा, जो गरीब और दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि बीजेपी ने तीसरे उम्मीदवार को उतारकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया।
बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा नहीं है, हालांकि इसमें शामिल होने के लिए नेता स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।
कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण विवाद पर उन्होंने कहा कि राव तुलाराम एक शहीद रहे हैं, जबकि महर्षि च्यवन एक महान संत हैं और दोनों का सम्मान बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि आगामी 15 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जाएगी, जिसमें हरियाणा से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य रूप से शामिल होंगे।
प्रदेश में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और हाल ही में सामने आए 590 करोड़ के बैंक घोटाले में हरियाणा के कई अधिकारी और बैंक कर्मचारी शामिल पाए गए हैं। इसके अलावा यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है, जो बेहद गंभीर विषय है।
इस मौके पर सतवीर झुकिया, दिलीप सिंह, कृष्ण राव सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नारनौल I सामूहिक विवाह की अनोखी पहल : 30 अप्रैल को 5 कन्याओं की शादी, रोटरी क्लब का बड़ा कदम
महेंद्रगढ़ I ‘डिग्री फैक्ट्री’ का खेल: JBT-BEd कॉलेजों में सेटिंग-सिंडिकेट का राज, बिना क्लास बने रहे शिक्षक
नांगल चौधरी I 29 सितंबर की सभा बना सियासी टर्निंग प्वाइंट : नांगल चौधरी से तारापुर तक एक ही संदेश , “बड़ा आदमी बनाएंगे”, सम्राट चौधरी CM बने
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद