ज़िला
नारनौल साइबर ठगी खुलासा: फर्जी पेमेंट ऐप से ठगी, आईटीबीपी जवान को बनाया शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार
नारनौल में साइबर थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पेमेंट ऐप के जरिए लोगों को झांसा देकर नकदी ठगने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में चल रहे एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र निवासी गुवानी और विकास निवासी खातोली जाट के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फर्जी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर लोगों को विश्वास में लेकर नकदी ठगते थे।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब नारनौल के गांव हसनपुर निवासी बलबीर सिंह, जो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कार्यरत हैं, ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे रेडक्रॉस भवन के पास दो युवकों ने उनसे फीस भरने का बहाना बनाकर 2000 रुपए नकद लिए और बदले में ऑनलाइन ट्रांसफर करने का झांसा दिया।
आरोपियों ने मोबाइल में शिकायतकर्ता का नंबर डालकर फर्जी ऐप के जरिए पैसे भेजने की नकली स्क्रीन दिखाई और असली जैसी नोटिफिकेशन की आवाज भी सुनाई। लेकिन आरोपियों के जाने के बाद जब पीड़ित ने अपना बैंक खाता चेक किया तो कोई राशि प्राप्त नहीं हुई, जिससे ठगी का खुलासा हुआ।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
जांच के दौरान मोबाइल फोन में फर्जी पेमेंट ऐप और कई नकली ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट मिले हैं, जिससे पता चला कि आरोपियों ने शहर के अन्य लोगों को भी इसी तरीके से ठगी का शिकार बनाया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं।
पुलिस द्वारा अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नांगल चौधरी : 95 वर्ष की आयु में सेवा की मिसाल | कैप्टन सूरज भान ने गौशाला को दिए एक लाख रुपये
नारनौल I सामूहिक विवाह की अनोखी पहल : 30 अप्रैल को 5 कन्याओं की शादी, रोटरी क्लब का बड़ा कदम
महेंद्रगढ़ I ‘डिग्री फैक्ट्री’ का खेल: JBT-BEd कॉलेजों में सेटिंग-सिंडिकेट का राज, बिना क्लास बने रहे शिक्षक
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद