ज़िला
महेंद्रगढ़ सस्ती शराब मामला: सरकारी रेट से कम बिक्री, नकली सप्लाई या राजस्व चोरी का खेल, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
जिला महेंद्रगढ़ में देशी शराब सरकारी तय रेट से कम कीमत पर बिकने का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जहां 50 डिग्री देशी शराब का सरकारी रेट अद्धा 130 रुपए और पव्वा 75 रुपए निर्धारित है, वहीं ज़मीनी हकीकत में पव्वा 40 से 50 रुपए और अद्धा 70 से 100 रुपए में खुलेआम बेचा जा रहा है। यानी सवाल साफ है कि आखिर ये सस्ती शराब आ कहां से रही है।
आखिर ये सस्ती शराब आ कहां से रही है?
सबसे बड़ा शक राजस्व चोरी पर जाता है। अगर शराब बिना टैक्स चुकाए गैरकानूनी तरीके से सप्लाई हो रही है, तो सरकार को सीधे तौर पर भारी नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ इतने कम दाम पर असली शराब मिलना लगभग नामुमकिन है, जिससे यह आशंका भी गहराती है कि कहीं बाजार में नकली या मिलावटी शराब तो नहीं बेची जा रही, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है।

शराब की सरकारी रेट लिस्ट
अधिकारियों की मिलीभगत या लापरवाही?
कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि ठेकेदार सेल बढ़ाने या स्टॉक खत्म करने के दबाव में नियमों को दरकिनार कर सस्ती बिक्री कर रहे हैं, लेकिन यह भी अपने आप में नियमों का खुला उल्लंघन है। जब खुलेआम सरकारी रेट से कम में शराब बिक रही है, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आबकारी विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है। बिना विभागीय ढिलाई या मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर यह संभव नहीं लगता।
समय से पहले ठेके खोलने का खेल भी जारी
नियम के अनुसार शराब ठेकों का समय सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक तय है, लेकिन नारनौल में यह नियम भी कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। शनिवार को निजामपुर रोड पर एक ठेके पर सुबह 8 बजे से पहले ही आधा शटर खोलकर चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी।
इंस्पेक्टर के जवाब ने बढ़ाए सवाल
इस मामले में जब आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार से बात की गई, तो उनका जवाब खुद कई सवाल खड़े कर गया। उन्होंने कहा कि जिन ठेकों पर सस्ती शराब बेची जा रही है, उनके रेट “ठीक करवा दिए जाएंगे।” वहीं समय से पहले ठेके खोलने के सवाल पर पहले उन्होंने इनकार किया, लेकिन जीपीएस फोटो का हवाला देने पर कार्रवाई की बात कही।
अब सवाल यह उठता है कि अगर सब कुछ सही था, तो रेट “ठीक” करवाने की जरूरत क्यों पड़ी। पहले इनकार और फिर कार्रवाई की बात क्या किसी लीपापोती की ओर इशारा करती है। क्या विभाग मौके पर जांच करने के बजाय सिर्फ शिकायत का इंतजार करता है।
मामला छोटा नहीं, सिस्टम पर बड़ा सवाल
सरकारी रेट से सस्ती शराब और समय से पहले बिक्री दोनों ही गंभीर अनियमितताएं हैं। यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि राजस्व, जनस्वास्थ्य और प्रशासनिक जवाबदेही तीनों पर बड़ा सवाल है। अब देखना यह है कि इस मामले में कार्रवाई होती है या यह सस्ती शराब का खेल यूं ही चलता रहेगा।
“नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को दी सुरक्षित माइग्रेशन की जानकारी” |
“सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष”: “महेंद्रगढ़ के युवा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी” |
“रतिया की सियासत गरम: सुनीता दुग्गल के आरोपों पर लक्ष्मण नापा का पलटवार”
-
हरियाणा1 week agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 day agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद
-
हरियाणा19 hours agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान