नारनौल सरकारी अस्पताल नए निर्देश: 24 घंटे सेवाएं अनिवार्य, 13 अप्रैल से स्वच्छता अभियान, DC ने तय की अधिकारियों की जिम्मेदारी

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

बैठक करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार
बैठक करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार

नारनौल, 11 अप्रैल। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और वहां के रख-रखाव को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिला में इन दिशा निर्देशों को लागू करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।

डीसी ने बताया कि सरकार का यह फैसला स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस निर्णय के तहत अब सभी सरकारी अस्पतालों को 24 घंटे साफ-सुथरा और पूरी तरह क्रियाशील रखना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला प्रशासन इन आदेशों को पूरी गंभीरता से लागू करेगा ताकि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को असुविधा का सामना न करना पड़े।

सरकार के आदेशानुसार आगामी 13 अप्रैल से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक सप्ताह का विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अस्पतालों में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि अब जिले के सभी नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य चिकित्सा संस्थान सातों दिन और 24 घंटे चालू रहेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाएंगे। इसके अलावा अस्पतालों में मरीजों के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क और आयुष्मान भारत हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहेंगे।

कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जच्चा-बच्चा वार्डों की सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन वार्डों की दीवारों को स्थानीय कलाकारों की मदद से हल्के रंगों और सुंदर चित्रों से सजाया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी अस्पतालों में ठंडे और साफ पीने के पानी, कूलर और मच्छरों से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं और जिले के सभी एसडीएम अगले पांच दिनों के भीतर अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सफाई, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी बिना वर्दी के पाया गया या ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल परिसर में खड़े पुराने कंडम वाहनों और कबाड़ को भी तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“नारनौल में समाधान शिविर बना राहत का केंद्र: 82 शिकायतों का मौके पर निपटान” |

GZN डेस्क
|
नारनौल में समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
नारनौल में समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने की दिशा में समाधान शिविर एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसेवा के इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ...
Continue Reading

“नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को दी सुरक्षित माइग्रेशन की जानकारी” |

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में ‘विदेश में जागरूक होकर जाओ’ विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्य...
Continue Reading

“सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष”: “महेंद्रगढ़ के युवा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी” |

हरविन्द्र यादव
|
सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी उत्तराखंड व पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरियाणा वरिष्ठ नेता और युवाओं के प्रेरणा स्रोत श्री सुन्दर चौधरी जी विधानसभा नांगल चौधरी,जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा, को अखिल भारत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: