फतेहाबाद में नशा तस्करी पर वार : कंबाइन मशीन में छिपाकर लाई जा रही अफीम बरामद | आरोपी गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

फतेहाबाद में कंबाइन मशीन से बरामद अफीम और डोडा पोस्त
फतेहाबाद में कंबाइन मशीन से बरामद अफीम और डोडा पोस्त

फतेहाबाद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम और डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर सक्रिय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे बाईपास पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कंबाइन मशीन को रुकवाया, जहां चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान सुखविंद्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव फुलेड़ा, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कंबाइन मशीन की तलाशी लेने पर उसके केबिन से 1 किलो 18 ग्राम अफीम तथा पीछे रखे तीन कट्टों से कुल 109.58 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

बरामद नशीले पदार्थ को सील कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही कंबाइन मशीन और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह यह नशीला पदार्थ मध्य प्रदेश से लेकर आ रहा था।

इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 144 दिनांक 9 अप्रैल 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 15(C), 18, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 साल बाद रामपाल जेल से रिहा : हाईकोर्ट से जमानत के बाद कड़ी सुरक्षा में निकला काफिला

हरविन्द्र यादव
|
हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा होकर काफिले के साथ निकलता रामपाल।
हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा होकर काफिले के साथ निकलता रामपाल।
सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को करीब 11 साल 4 महीने 24 दिन बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से रिहा कर दिया गया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को उसकी रिहाई हुई। हाईकोर्ट से जमानत के बाद खुला रास्...
Continue Reading

गुरुग्राम | तेज रफ्तार वाहन का कहर : पाइप हटाते समय चालक को कुचला, मौत

GZN डेस्क
|
गुरुग्राम में तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पालम विहार थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े पाइप को हटाने के दौरान एक चालक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क से पाइप हटाते समय हुआ हादसापुलिस के अनुसार न्...
Continue Reading

अटेली – गुजरवास में प्रतिभा सम्मान समारोह : निपुण परीक्षा में अव्वल छात्रों को गोल्ड मेडल

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास में निपुण परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अतिथि।
गुजरवास में निपुण परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अतिथि।
अटेली क्षेत्र के गांव गुजरवास में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निपुण परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: