नारनौल में रामबास फायरिंग केस : पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी | एक और आरोपी गिरफ्तार

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल में गांव रामबास में हुई फायरिंग, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशों पर थाना सदर नारनौल की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरानी निवासी रक्षित के रूप में हुई है, जिसे 9 अप्रैल को उसके गांव क्षेत्र से काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

इस मामले में पुलिस पहले ही 10 आरोपियों—रविंद्र, सचिन, पवन, गुलाब, दीपक, आशीष, अंकित, सचिन, मोहित और अमन—को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक अवैध देसी पिस्टल भी बरामद की थी, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

घटना की शुरुआत 1 फरवरी को हुई थी, जब गांव रामबास निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे और परिजनों के साथ गाली-गलौज करने लगे। शिकायतकर्ता के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब इस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल की कविता सैनी, जिनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ।
नारनौल की कविता सैनी, जिनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ।
नारनौल के मोहल्ला पीरागा की रहने वाली कविता सैनी ने बिना किसी कोचिंग के एसएससी सीजीएल जैसी कठिन परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ है, जो पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय बन गया है। घर पर रहकर की तैया...
Continue Reading

फरीदाबाद | ओयो होटल में युवक की हत्या : चाकू मारकर वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
ओयो होटल हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को ले जाती पुलिस टीम।
ओयो होटल हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को ले जाती पुलिस टीम।
फरीदाबाद में ओयो होटल में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेड लायन ओयो होटल में हुई वारदातपुलिस के अनुसार 10 अप्रैल की रात सचिन निवासी सूर्य वि...
Continue Reading

फरीदाबाद | शेयर मार्केट के नाम पर ठगी : 34.05 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर थाना एनआईटी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
साइबर थाना एनआईटी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
फरीदाबाद में साइबर अपराध का बड़ा मामला सामने आया है, जहां शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 34,05,000 रुपये की ठगी की गई। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेलपुलिस प्रवक्ता...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: