ज़िला
नेपाल में तीर्थयात्रियों की गाड़ी हादसे का शिकार : मुक्तिनाथ से लौट रहे भारतीय घायल | 6 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती
नेपाल में मुक्तिनाथ धाम से लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की माइक्रोबस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में पोखरा रेफर किया गया है।
नेपाल के म्याग्दी जिले के बेनी नगरपालिका स्थित जलेश्वर क्षेत्र में यह हादसा हुआ। मुस्तांग के मुक्तिनाथ धाम से लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं को ले जा रही ईवी माइक्रोबस (नंबर 8436) बेनी–जोमसोम–कोरला सड़क खंड पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जिला पुलिस कार्यालय म्याग्दी के अनुसार इस हादसे में 6 भारतीय तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों में उत्तर प्रदेश के दीना मादी (26), त्रिवेणी भारत (36), प्रमोद शंकर यादव (50), कैलाश देयानी (28), निरंजन दास खन्ना (70) और संतोष (22) शामिल हैं।
अस्पताल की सूचना अधिकारी झरना श्रेष्ठ के मुताबिक, घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे आगे के इलाज के लिए पोखरा रेफर किया गया है, जबकि अन्य पांच घायलों का इलाज प्रदेश अस्पताल बेनी में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार माइक्रोबस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इसी जलेश्वर क्षेत्र में दो दिन पहले भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक और बस की टक्कर में मुक्तिनाथ से लौट रहे 15 भारतीय तीर्थयात्री घायल हो गए थे। इससे इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
11 साल बाद रामपाल जेल से रिहा : हाईकोर्ट से जमानत के बाद कड़ी सुरक्षा में निकला काफिला
हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम : दिन में हल्की गर्मी, रात में ठंड बढ़ी | 15 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी के संकेत
नेपाल में तेल महंगा : एक महीने में चौथी बढ़ोतरी | जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ
-
हरियाणा1 week agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा1 week agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल के मोहनपुर गांव में एक ही रात में दो वारदात : कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ , युवक पर जानलेवा हमला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा1 week agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद