भीषण टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, 15 से ज्यादा घायल : बस और ट्रेलर की भिड़ंत , कई यात्री फंसे

जिला ब्यूरो
|
कोटपुतली बहरोड़
|

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के सामने स्थित पुल पर हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार मकराना से हरिद्वार जा रही एक निजी बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कई यात्री बस के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को संभवतः नींद आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। हालांकि पुलिस ने हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युवक की गला रेतकर हत्या : अररिया में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी, मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप

GZN डेस्क
|
बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक मो. नवी हुसैन की बीच सड़क गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 के पास हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आरोप है क...
Continue Reading
Advertisement

Trending