ज़िला
असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग खत्म : असम में हिंसा, कई घायल तीनों राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान
देश के दो राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे तक संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक असम में 84.42 प्रतिशत, केरल में 75.01 प्रतिशत और पुडुचेरी में 86.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो काफी उत्साहजनक माना जा रहा है।
असम में मतदान के दौरान हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं, जिसमें करीब 30 लोग घायल हो गए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प में लगभग 25 लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुडुचेरी में भी मन्नादिपेट क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी बाइक से पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डालते नजर आए।
केरल में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में मतदान किया, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा करने के बाद जालुकबाड़ी में मतदान किया।
चुनावी आंकड़ों के अनुसार असम में 126 सीटों पर 41 राजनीतिक दलों के 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं केरल में 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जबकि पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हुआ।
ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख की ठगी, साइबर टीम का बड़ा एक्शन : आरोपी गिरफ्तार फेसबुक-व्हाट्सएप के जरिए जाल बिछाकर लाखों की ठगी
युवक की गला रेतकर हत्या : अररिया में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी, मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा1 week agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
नारनौल4 days agoनारनौल के मोहनपुर गांव में एक ही रात में दो वारदात : कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ , युवक पर जानलेवा हमला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा1 week agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद