नई मंडी गाइडलाइन पर सियासत गरम : विधायक लक्ष्मण यादव का विपक्ष पर हमला मंडी व्यवस्था, सफाई और विकास कार्यों पर दिए सख्त निर्देश, एजेंसियों को चेतावनी

सुरेंद्र गौड़
|
रेवाड़ी
|
रेवाड़ी भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव
रेवाड़ी भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव (Photo Source: GZNews.in)
भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने अनाज मंडियो में नई गाइडलाइन से हो रही फसल की बिक्री पर प्रदेश में हो रही सियासी राजनीति पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा विपक्ष का कार्य केवल भ्रम पैदा करना ही रह गया है। विपक्ष इस कार्य को  पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है। पहले विपक्ष ने संविधान बदलने को लेकर भ्रम पैदा किया। उसके बाद मतगणना मशीन को लेकर भ्रम पैदा किया। अब दो देशों के बीच हो रहे युद्ध के समय देश में घरेलू गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाई गई।
किसानों के नाम पर प्रदेश में हो रही है राजनीति
उन्होंने कहा कि सवाल उठाने वालों को अपना राज भी याद करना चाहिए जब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए 15 -15 दिन का इंतजार करना पड़ता था। आज किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। रेवाड़ी अनाज मंडी में  सरसों की खरीद बाहरी एजेंसी द्वारा की जा रही है, क्योंकि किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा उनकी फसल का मूल्य मिल रहा है। अगर गेहूं की बात कर तो  मौसम की खराबी के कारण अभी तक गेहूं अनाज मंडी में नहीं पहुंचना शुरू हुआ है। इसके साथ-साथ किसानों को  मंडी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
अनाज बेचने के लिए किसानों को नहीं हो रही कोई परेशानी
लक्ष्मण यादव रेवाड़ी शहर में डोर टू डोर कचरा उठान पर काफी तल्ख नजर आए। उन्होंने कहा कि कचरे का उठान करने वाली एजेंसी को जिस तत्परता से कार्य करना चाहिए था उसे तत्परता से कार्य नहीं कर रही। बीते दिन दिशा की बैठक में भी केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के समक्ष यह मुद्दा उठा था। बैठक में सामने आया था कि रात को कूड़ा खुले में फैलाकर चले जाते हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक कमेटी का गठन किया गया है। अगर अब ऐसा करते पाए गए तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।जब से मैंने सफाई अभियान चलाया है। कुछ लोगों को कूड़ा कुछ ज्यादा ही दिखने लगा है। कुछ लोग सफाई अभियान को लेकर षड्यंत्र कर रहे हैं।
अपने राज का इतिहास याद करें कांग्रेस
स्वच्छता अभियान को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां हम सब  सफाई करते हैं, वही कूड़ा ज्यादा मिलता है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा अब कुछ लोग समझने लगे हैं कि सफाई का कार्य नगर परिषद का नहीं बल्कि विधायक का है, जबकि हमारा कार्य सिर्फ लोगों को जागरूक करने का है। वहीं उन्होंने सीसी रोड तोड़कर  उसके मलबे को ठेकेदारों द्वारा  कई जगह डालने पर भी कड़ी आपत्ति जताते कहा अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि तय समय सीमा में मलवा उठाकर इसका निष्पादन करें।
मौसम खराब होने की वजह से अनाज मंडी में अभी तक नहीं पहुंचा है गेहूं
उन्होंने कहा कि बयान बाजी करने वाले लोगों को समझना चाहिए की सफाई करने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने बताया कि दिशा की बैठक में कालूवास गांव की समस्या को भी उठाया गया। गोकलगढ़ गांव की तरह कालूवास गांव में भी ग्राउंड वाटर स्पेज काफी ऊपर है। गोकलगढ़ गांव का मुद्दा उन्होंने विधानसभा में प्रमुखता  से उठाया था। अधिकारियों से कालूवास गांव का भी प्रोजेक्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। वही वर्षों पुरानी धारूहेड़ा की 9 कॉलोनी में गांव आकेड़ा तथा गुर्जर घटाल का पानी भर जाता है जिससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। इसके समाधान के लिए महासंग्राम ग्राम योजना के तहत प्रोजेक्ट बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए। इसको लेकर एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी भी बनी थी। कमेटी ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही इन कॉलोनी को  मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेगी। वहीं कृषि सदन, सैनिक सदन, सैनिक संग्रहालय तथा जिला पुस्तकालय पर हो रहे कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि जिस गति से कार्य होने चाहिए अधिकारी उतनी तत्परता से कार्य नहीं कर रहे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

परिसीमन की आहट से “नेताजी” भ्रमित, बदलेगा सियासी गणित : रेवाड़ी में सीटें बढ़ने की चर्चा; नए समीकरणों से नेताओं में असमंजस

सुरेंद्र गौड़
|
प्रदेश में 16 अप्रैल से प्रस्तावित जनगणना प्रक्रिया के शुरू होने के साथ ही आगामी परिसीमन को लेकर सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जनगणना के बाद होने वाला नया परिसीमन हरियाणा की राजनीति की तस्वीर को पूरी तरह बदल सकता है। इसका असर ...
Continue Reading

ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख की ठगी, साइबर टीम का बड़ा एक्शन : आरोपी गिरफ्तार फेसबुक-व्हाट्सएप के जरिए जाल बिछाकर लाखों की ठगी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर 91,50,000 रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना NIT पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से काबू किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इ...
Continue Reading

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ : लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार इंश्योरेंस के नाम पर ठगी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के तिलक नगर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठ...
Continue Reading
Advertisement

Trending