ज़िला
Narnaul News भाजपा ने ज़िला मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की :संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी
महेंद्रगढ़ भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
नारनौल में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ज़िला स्तर पर विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह निर्णय भाजपा महेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव द्वारा लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाना बताया गया है। नियुक्तियों के तहत किसान मोर्चा की जिम्मेदारी संदीप यादव, ओबीसी मोर्चा के लिए जेपी सैनी, युवा मोर्चा के लिए मनजीत यादव, एससी मोर्चा के लिए डॉ. राकेश कुमार तथा महिला मोर्चा के लिए सरोजबाला शर्मा को सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के कार्यों को गति देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के मार्गदर्शन में संगठन लगातार आमजन के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। पार्टी ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।
आगामी दिनों में प्रत्येक मोर्चे की ज़िला स्तर पर कार्यकारिणी बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद मंडल स्तर पर भी बैठकों का आयोजन कर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी। इन बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी।
मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने जानकारी दी कि जल्द ही मंडल स्तर पर भी मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी और शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित होंगी। साथ ही आगामी अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कोरियावास मेडिकल कॉलेज विवाद: ‘महर्षि च्यवन’ बोर्ड हटाने पर बवाल ,उद्घाटन से पहले बढ़ा तनाव ,मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया जात-पात की राजनीति
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल
नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा7 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा7 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा7 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
नारनौल4 days agoनारनौल के मोहनपुर गांव में एक ही रात में दो वारदात : कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ , युवक पर जानलेवा हमला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा1 week agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद