नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि

नारनौल
|

नारनौल के रघुनाथपुर स्थित गौशाला में गौ माता सेवा समूह द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को भी फल व हरी सब्जियों की सवामणि लगाई गई।

उड़ान जन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत गुणवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को यह सेवा कार्य किया जा रहा है, जिसमें साथियों के सहयोग से गौ माता के लिए हरी सब्जियों की व्यवस्था की जाती है।

इस पहल की शुरुआत गौ माता सेवा समूह के सदस्य शिवचरण सैनी, प्रदीप प्रधान और हेमंत सैनी द्वारा की गई थी, जिसमें राजकुमार, सतेंद्र, अशोक, विपिन, गौरव, प्रशांत, लकी और मोनू सहित अन्य सहयोगियों का भी विशेष योगदान रहता है।

यह सेवा कार्य क्षेत्र में गौसेवा और सामाजिक सहभागिता की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एक बार फिर नामकरण को लेकर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला संस्थान के मुख्य द्वार पर लगाए गए बोर्ड को लेकर गरमा गया है, जिसने पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। मौजूदा स्थिति...
Continue Reading

नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक

अमित यादव
|
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल...
Continue Reading

ओपीडी व रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन : 1202 पद खाली, फिर भी 22,110 मरीजों का उपचार , कोरियावास मेडिकल कॉलेज का सफर – उम्मीद, संघर्ष और अधूरी व्यवस्था

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल का सफर केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था को स्थानीय स्तर पर खड़ा करने की एक लंबी कोशिश है। 6 अप्रैल 2026 को यहां ओपीडी के विस्तार के साथ...
Continue Reading
Advertisement

Trending