सीहमा में प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन : जेपी सैनी ने किया शुभारंभ ,कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी दी

अटेली
|
आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी सैनी।
आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी सैनी। (Photo Source: GZNews.in)

हुडीना भाजपा मंडल द्वारा सीहमा गांव, विधानसभा नारनौल में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व भाजपा वरिष्ठ नेता जेपी सैनी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

विषय वक्ता के रूप में जेपी सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और संगठन को और मजबूत करें।

प्रशिक्षण शिविर में जिला सचिव मनीष संघी, मंडल अध्यक्ष हुडीना मनोज यादव, मंडल अध्यक्ष नारनौल हेमंत चौबे, मंडल भूषण मनोज यादव, मंडल महामंत्री महेश सैनी, विजय प्रजापति, संजीव जांगिड़, रोशन लाल तथा अशोक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एक बार फिर नामकरण को लेकर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला संस्थान के मुख्य द्वार पर लगाए गए बोर्ड को लेकर गरमा गया है, जिसने पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। मौजूदा स्थिति...
Continue Reading

नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक

अमित यादव
|
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल...
Continue Reading

नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि

नारनौल
|
नारनौल के रघुनाथपुर स्थित गौशाला में गौ माता सेवा समूह द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को भी फल व हरी सब्जियों की सवामणि लगाई गई। उड़ान जन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत गुणवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को यह सेवा कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending