PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मौके पर ही दूसरी विंडो खुलवाकर व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए गए।
जांच के दौरान दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी कमी सामने आई। इस पर मंत्री ने कहा कि जब सरकार की ओर से सैकड़ों प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, तो फिर अस्पताल में उनकी पूरी उपलब्धता क्यों नहीं है। उन्होंने इसे प्रशासनिक कमी बताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।
खून की जांच व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें सामने आईं, जिस पर मंत्री ने जांच प्रक्रिया को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ऑपरेशन से संबंधित शिकायतों में सामने आया कि कुछ मरीजों को बाहर से सामान खरीदना पड़ रहा है। इस पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 450 डॉक्टरों की भर्ती के लिए फाइल पहले ही भेजी जा चुकी है और जल्द ही इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई सभी कमियों की जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
जहां कमियां मिली हैं, उनको सुधारने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि पीजीआई में काफी जगह निरीक्षण किया गया है और कई जगह खामियां मिली है। जहां खामियां पाई गई, उनको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। पीजीआई की व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
अधिकारियों को लगाई फटकार
पीजीआई में गंदगी देखकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने एमएस कुंदन मित्तल को फटकार भी लगाई और कहा कि व्यवस्था में सुधार करें। ब्लड टैस्ट के लिए व्यवस्था दुरुस्त करें। साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए दो काउंटर बनाए जाए, ताकि मरीजों को सस्ता और अच्छा इलाज मिल सके।
झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द
अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय
कुरुक्षेत्र में महिला ASI रिश्वत लेते काबू : 33 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई , बयान पक्ष में लिखने का था मामला, ACB की कार्रवाई से हड़कंप
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद