सिंघानिया विश्वविद्यालय में प्रतिमा का अनावरण : संस्थापक डी.सी. सिंघानिया को श्रद्धांजलि , 5 नई बसों का उद्घाटन , सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह
सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी में संस्थापक स्वर्गीय डी.सी. सिंघानिया की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में पारंपरिक स्वागत और तिलक के साथ शुरू हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के चेयरमैन हरि खेमका उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) यतीश अग्रवाल, डॉ. महा सिंह राव और डॉ. दिलीप मोदी ने भाग लिया। चेयरमैन रवि सिंघानिया और मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने वृक्षारोपण किया तथा संस्थान के लिए 5 नई बसों का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को समर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, वहीं कुलगीत की प्रस्तुति ने वातावरण को गौरवपूर्ण बना दिया।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्व. डी.सी. सिंघानिया के योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी व्यक्तित्व बताया और उनकी शिक्षा के प्रति सोच की सराहना की।
मुख्य अतिथि हरि खेमका ने इसे विरासत का उत्सव बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रेरणादायक है। चेयरमैन रवि सिंघानिया ने इसे भावनात्मक क्षण बताते हुए कहा कि संस्थान को शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार मातूराम को भी सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर शेखावाटी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, संस्थान का स्टाफ, विद्यार्थी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान और समूह फोटो के साथ हुआ। यह आयोजन स्व. डी.सी. सिंघानिया को श्रद्धांजलि देने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द
अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय
PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में