गोविंद भारद्वाज दूसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : लोकतंत्र सेनानी संघ की नई कार्य समिति घोषित : भाजपा नेता को मिली अहम जिम्मेदारी

नारनौल
|

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज को अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ में दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति और पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें नारनौल निवासी गोविंद भारद्वाज को अपनी टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति पर गोविंद भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि नई राष्ट्रीय कार्यसमिति के माध्यम से हरियाणा में लोकतंत्र सेनानी संघ को सक्रिय और संगठित करने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा इकाई को विधिवत मान्यता देकर उसे और मजबूत किया जाएगा।

गोविंद भारद्वाज ने बताया कि वह जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर हरियाणा में लोकतंत्र सेनानियों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एक बार फिर नामकरण को लेकर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला संस्थान के मुख्य द्वार पर लगाए गए बोर्ड को लेकर गरमा गया है, जिसने पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। मौजूदा स्थिति...
Continue Reading

नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक

अमित यादव
|
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल...
Continue Reading

नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि

नारनौल
|
नारनौल के रघुनाथपुर स्थित गौशाला में गौ माता सेवा समूह द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को भी फल व हरी सब्जियों की सवामणि लगाई गई। उड़ान जन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत गुणवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को यह सेवा कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending