पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला

पंचकूला
|

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम में सामने आए बड़े वित्तीय घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान में कालका नगर परिषद में ईओ के पद पर कार्यरत था।

एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि विकास कौशिक ने सेक्शन ऑफिसर रहते हुए कोटक महिंद्रा बैंक सेक्टर-11 पंचकूला के मैनेजर पुष्पेंद्र के साथ मिलकर मई 2020 में नगर निगम पंचकूला के नाम पर एक फर्जी बैंक खाता खुलवाया। इस खाते के ओपनिंग फॉर्म पर आरोपी ने नगर निगम कमिश्नर और सीनियर अकाउंट ऑफिसर की मोहर लगाकर तत्कालीन आयुक्त सुमेधा कटारिया और सीनियर अकाउंट ऑफिसर सुशील कुमार के जाली हस्ताक्षर किए।

इतना ही नहीं, जून 2022 में आरोपी ने एक और फर्जी बैंक खाता खुलवाया, जिसमें खुद को सीनियर अकाउंट ऑफिसर दर्शाते हुए हस्ताक्षर किए और दूसरे सिग्नेचरी के तौर पर डीएमसी की जाली मोहर लगाई गई। इस पर तत्कालीन डीएमसी दीपक सूरी के फर्जी साइन भी किए गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी डेबिट नोट (आरटीजीएस/एनईएफटी) तैयार कर नगर निगम के असली खातों से रकम ट्रांसफर करता था। एक सिग्नेचरी के रूप में वह खुद साइन करता और दूसरी सिग्नेचरी फर्जी की जाती थी।

इसके जरिए नगर निगम की एफडी को प्री-मैच्योर तुड़वाकर रकम को फर्जी खातों में ट्रांसफर किया जाता था। इसके बाद यह पैसा अन्य खातों में भेज दिया जाता था। इस पूरे खेल में बैंक मैनेजर की मिलीभगत भी सामने आई है।

एसीबी अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading

अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
अहीरवाल के महेंद्रगढ़ ज़िले की राजनीति पिछले कुछ वर्षों से बार-बार नए और तीखे रूपों में सामने आ रही है। गत विधानसभा चुनावों में विशेषकर नांगल चौधरी हल्के में प्रारंभ हुई लड़ाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। चुनाव के बाद कुछ समय तक स्थिति ...
Continue Reading

PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मौके प...
Continue Reading
Advertisement

Trending