गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा प्रहार : एक महीने में 167 सिलेंडर जब्त, दो एफआईआर दर्ज , DC की सख्त चेतावनी घरेलू गैस के दुरुपयोग पर अब सीधी कार्रवाई

ग्राउंड जीरो विशेष नारनौल
|

जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने मार्च माह में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कुल 167 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिससे गैस माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल सिलेंडर जब्त करना ही नहीं, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इसी के तहत जिले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक मामला गांव पाली निवासी गोपाल कृष्ण के खिलाफ है, जबकि दूसरा मामला निजामपुर स्थित वरुणा गैस वितरक के खिलाफ दर्ज हुआ है, जहां गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान अप्रैल माह में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वालों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

सप्लाई पर भी प्रशासन का दावा मजबूत
जहां एक ओर कार्रवाई तेज की गई है, वहीं प्रशासन ने गैस सप्लाई को लेकर भी बड़ा दावा किया है। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी के अनुसार जिले में 31 मार्च तक 11,910 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था, जिसमें से 7,501 सिलेंडर सीधे प्लांट से प्राप्त हुए।

केवल एक दिन में 5,861 घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जबकि 3,586 नए ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त हुए। वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 59 और शहरी क्षेत्रों में 26 वाहनों को तैनात किया गया है।

व्यावसायिक जरूरतों के लिए जिले में 363 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें शादियों और सरकारी कार्यों के अनुसार वितरित किया जा रहा है।

प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एक बार फिर नामकरण को लेकर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला संस्थान के मुख्य द्वार पर लगाए गए बोर्ड को लेकर गरमा गया है, जिसने पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। मौजूदा स्थिति...
Continue Reading

नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक

अमित यादव
|
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल...
Continue Reading

नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि

नारनौल
|
नारनौल के रघुनाथपुर स्थित गौशाला में गौ माता सेवा समूह द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को भी फल व हरी सब्जियों की सवामणि लगाई गई। उड़ान जन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत गुणवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को यह सेवा कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending