जनता की समस्याओं पर सीधा सुनवाई : 3 अप्रैल को सांसद धर्मबीर चौधरी और जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव करेंगे विशेष जनसुनवाई

नारनौल
|
जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव
जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव (Photo Source: GZNews.in)

नारनौल में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सीधे संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा जिला महेंद्रगढ़ द्वारा विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह जनसुनवाई 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय, सेक्टर-1, नारनौल में होगी, जिसमें सांसद धर्मबीर चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव स्वयं मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने बताया कि इस तरह की पहल पहले भी की जा चुकी है और अब तक सांसद धर्मबीर चौधरी चार बार जनसुनवाई कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों में प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे लोगों को राहत मिली।

उन्होंने कहा कि इस बार भी विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में जनहित में कार्य कर रही है और जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम सुशासन को और मजबूत बनाने का माध्यम हैं।

डॉ. यतेंद्र राव ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने गांव और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर इस कार्यक्रम में अवश्य पहुंचें और सीधे सांसद के सामने अपनी बात रखें।

उन्होंने कहा कि यह जनसुनवाई कार्यक्रम न केवल समस्याओं के समाधान का मंच है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विकास को गति देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एक बार फिर नामकरण को लेकर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला संस्थान के मुख्य द्वार पर लगाए गए बोर्ड को लेकर गरमा गया है, जिसने पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। मौजूदा स्थिति...
Continue Reading

नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक

अमित यादव
|
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल...
Continue Reading

नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि

नारनौल
|
नारनौल के रघुनाथपुर स्थित गौशाला में गौ माता सेवा समूह द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को भी फल व हरी सब्जियों की सवामणि लगाई गई। उड़ान जन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत गुणवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को यह सेवा कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending