रामबास में 101 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा : 2 अप्रैल को विशाल भंडारा, 3 अप्रैल को वार्षिक मेले का आयोजन
राजस्थान बॉर्डर से सटे रामबास गाँव में बुधवार को प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार 101 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन-कीर्तन, जयकारों और श्रद्धा के माहौल से पूरा गाँव भक्तिमय हो उठा।
गाँव के प्रमुख श्रद्धालु भगत राधेश्याम ने बताया कि 2 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तजनों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को वार्षिक मेले का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामवासी सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत करते हैं। श्रद्धालु यहाँ आकर प्रसाद ग्रहण करें, हनुमान जी महाराज के दर्शन करें और मेले का आनंद लें।
भगत राधेश्याम ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन वर्षों से गाँव की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बना हुआ है। हर साल दूर-दूर से श्रद्धालु रामबास पहुँचते हैं और हनुमान जी महाराज के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएँ व्यक्त करते हैं।
ग्रामवासियों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मेला न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि गाँव की पहचान, परंपरा और गौरव को भी नई ऊँचाई देता है।
गांव रामबास में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव सम्पन्न : 101 कलशों के साथ निकली यात्रा , भंडारे में उमड़ी भीड़ . मेले में दिखा उत्साह
नांगल चौधरी में टोल के पास सड़क हादसा: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
नांगल चौधरी में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : होटलों पर छापेमारी, 6 घरेलू सिलेंडर जब्त फूड सप्लाई विभाग सख्त, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में