कोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम

हरविंद्र यादव | नारनौल
|
विवेक का फाइल फोटो
विवेक का फाइल फोटो (Photo Source: GZNews.in)

दैनिक भास्कर नारनौल के ब्यूरो चीफ मनीष शर्मा के पुत्र विवेक कुमार ने 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा आज घोषित परिणाम में विवेक की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और अनुशासन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

मूल रूप से राजस्थान के कोटकासिम क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार का यह प्रदर्शन लगातार मेहनत और लगन का परिणाम है। इससे पहले भी उन्होंने 10वीं कक्षा में 93.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। विवेक की इस उपलब्धि से उनके पिता मनीष शर्मा सहित पूरे परिवार में गर्व का माहौल है।

विवेक के दादा तेजराम (सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक) ने कहा कि यह सफलता पूरे परिवार के संस्कार और मेहनत का परिणाम है। दादी उर्मिला देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि विवेक ने परिवार की उम्मीदों को पूरा किया है और आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करेगा।

अंकतालिका

माता बीरमती देवी ने बताया कि विवेक शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा है और उसने अनुशासन के साथ अपनी तैयारी की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उसकी सफलता की नींव है।

वहीं चाचा हेमंत कुमार, जो भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं, ने बताया कि विवेक ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें हैं और वह आगे भी देश और समाज का नाम रोशन करेगा।

विवेक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी, चाचा और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़ा मुकाम हासिल करना है।

क्षेत्र के लोगों ने विवेक की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर

Admin
|
राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली मंडी में छात्राओं को सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल अरविंद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा...
Continue Reading

जैविक खेती से बदल रही तस्वीर : एक एकड़ में सब्जी से लाख तक कमाई : बिहाली के किसान बने मिसाल : रसायन मुक्त खेती की बढ़ी मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली गांव में जैविक खेती करते किसान जितेंद्र राठौड़
बिहाली गांव में जैविक खेती करते किसान जितेंद्र राठौड़
पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव और जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच क्षेत्र के किसानों का रुझान अब तेजी से जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। पारंपरिक खेती के मुकाबले जैविक तरीके से उगाई गई सब्जियां न केवल किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं, बल्कि...
Continue Reading

अटेली में मोटिवेशनल टॉक कल : मेजर जनरल अरविंद यादव देंगे मार्गदर्शन , युवाओं को अनुशासन व लक्ष्य का संदेश

अटेली
|
क्षेत्र के युवाओं और छात्राओं के लिए 4 अप्रैल को एक विशेष मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल (डॉ.) अरविंद यादव शिरकत करेंगे, ...
Continue Reading
Advertisement

Trending