गैस कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार : जिलेभर में छापेमारी, 26 सिलेंडर जब्त, कारोबारियों में हड़कंप
महेंद्रगढ़ जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए अटेली, निजामपुर, नारनौल और कनीना समेत विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर विभागीय टीम ने कुल 26 सिलेंडर जब्त किए।
जानकारी के अनुसार, अटेली क्षेत्र से 9, निजामपुर से 4, नारनौल से 8 और कनीना क्षेत्र के गांव धोगड़ा अहीर से 5 सिलेंडर जब्त किए गए। विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर होटल और ढाबा संचालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन का खुलासा किया।
इस अभियान में इंस्पेक्टर रवि, प्रवीण, ध्यान सिंह और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के AFSO अरुण कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर कानाराम, मनीष और कुलदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम ने संदिग्ध स्थानों की जांच कर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग और अवैध भंडारण के मामलों को पकड़ा।
अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि कई संचालक कॉमर्शियल सिलेंडर की बजाय घरेलू गैस का उपयोग कर रहे थे, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। विभाग ने मौके पर ही सिलेंडर जब्त कर संचालकों को सख्त चेतावनी दी।
विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध गैस उपयोग या कालाबाजारी की सूचना मिले तो तुरंत विभाग को दें।
लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से जिले में गैस कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की दिशा में विभाग सख्ती से जुटा हुआ है और आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।
अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर
जैविक खेती से बदल रही तस्वीर : एक एकड़ में सब्जी से लाख तक कमाई : बिहाली के किसान बने मिसाल : रसायन मुक्त खेती की बढ़ी मांग
अटेली में मोटिवेशनल टॉक कल : मेजर जनरल अरविंद यादव देंगे मार्गदर्शन , युवाओं को अनुशासन व लक्ष्य का संदेश
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में