Narnaul News: गांव मांदी की बेटी सपना यादव बनी असिस्टेंट कमिश्नर, यूपीपीएससी में 8वीं रैंक

Admin
|
गांव मांदी की सपना यादव का फाइल फोटो।
गांव मांदी की सपना यादव का फाइल फोटो। (Photo Source: GZNews.in)

स्थान: महेंद्रगढ़  ,  संवाददाता: हरविंद्र यादव

महेंद्रगढ़ जिले के गांव मांदी की बेटी सपना यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की सबोर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन प्राप्त किया है। इस परीक्षा में सपना ने आठवीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के बाद गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा सपना यादव और उनके परिवार को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

सपना यादव, विक्रम सिंह यादव की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव मांदी के स्कूल से प्राप्त की, जहां से उन्होंने पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने छठी से बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा डीएवी स्कूल, नारनौल से पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही सपना ने अपने लक्ष्य को स्पष्ट कर लिया था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गईं।

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद सपना ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यूपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की और असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुईं।

बताया जाता है कि सपना शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और लक्ष्य के प्रति गंभीर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है।

उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सपना यादव अब क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं, जो यह संदेश देती हैं कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी

महेंद्रगढ़
|
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।
जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ ने रसोई गैस की कालाबाजारी और व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक माह में प्रदेश में सबसे अधिक कार्रवाई की हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक माह के दौरान ...
Continue Reading

परिसीमन की चर्चा : महेंद्रगढ़ में 4 से 6 विधानसभा सीटों की संभावना , लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 12-15 तक जाने के संकेत ,बदल सकते हैं राजनीतिक व प्रशासनिक समीकरण

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
हरियाणा में संभावित परिसीमन को लेकर चल रही अटकलों के बीच  आज मीडिया से हुई बातचीत में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के संकेतों के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि जिले की विधानसभा सीटें मौजूद 4 से बढ़कर 6 हो सकती हैं। इसके ...
Continue Reading

हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी

सुशील शर्मा | महेंद्रगढ़
|
उत्कल दिवस कार्यक्रम के दौरान समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
उत्कल दिवस कार्यक्रम के दौरान समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में 91वां उत्कल दिवस उत्साह, सांस्कृतिक उल्लास और एकता की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओडिशा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और अतिथिय...
Continue Reading
Advertisement

Trending