Narnaul News : संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
मंडी अटेली कस्बे के वार्ड नंबर 2 स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही थी। रविवार शाम करीब 5 बजे उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल नारनौल भिजवा दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी
परिसीमन की चर्चा : महेंद्रगढ़ में 4 से 6 विधानसभा सीटों की संभावना , लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 12-15 तक जाने के संकेत ,बदल सकते हैं राजनीतिक व प्रशासनिक समीकरण
हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा5 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में